फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर: धोखाधड़ी के आरोप में महिला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। मकान की खरीद फरोख्त को लेकर 50 लाख का फर्जी शपथ बनाने के मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया हैं।
विज्ञापन

थाना सिविल लाइन प्रभारी अजय श्रोत्रिय ने बताया कि दक्षिणी सिविल लाइन क्षेत्र निवासी महिला योगेश पत्नी कविंद्र अपने परिवार के साथ रामधन के मकान में किराए पर रहती हैं। मकान मालिक ने मकान खाली न करने का आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद महिला योगेश ने मकान मालिक पक्ष के खिलाफ भी मारपीट आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। महिला योगेश का कहना था कि उन्होंने मकान मालिक को 50 लाख रुपये मकान खरीदने की बाबत दिए हुए हैं। इस बारे में शपथ पत्र होना भी बताया था। बाद में मकान मालिक पक्ष ने शपथ पत्र को फर्जी बताकर तथ्य देते हुए फर्जीवाड़ा करने का मुकदमा दर्ज कराया था। इस मुकदमे में महिला योगेश और उसके बेटे को नामजद कराया था। इसी के चलते महिला योगेश को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया हैं। उसके बेटे की तलाश की जा रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें