कर्नाटक में छात्रा बीबी मुस्कान खान को पांच लाख रुपये का चैक सौंपते जमीयत के कर्नाटक अध्यक्ष मुफ?
- फोटो : DEVBAND
देवबंद(सहारनपुर)। जमीयत उलमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना महमूद मदनी ने कर्नाटक के महात्मा गांधी कॉलेज उडुपी की छात्रा बीबी मुस्कान खान को हिजाब पर रोक का विरोध करने पर पांच लाख रुपये चेक दिया है। यह चेक जमीयत के कर्नाटक अध्यक्ष मुफ्ती इफ्तेखार कासमी ने छात्रा को दिया है।
पूर्व राज्यसभा सदस्य मौलाना महमूद मदनी ने छात्रा बीबी मुस्कान खान द्वारा हिजाब पर रोक का विरोध करने वालों का डटकर मुकाबला करने की प्रशंसा की, साथ ही उन्होंने छात्रा को बहादुर बताते हुए पांच लाख रुपये का इनाम दिए जाने की घोषणा की है। जमीयत की ओर से मौलाना महमूद मदनी की इस घोषणा को सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल किया जा रहा है। जिसमें मौलाना मदनी सरकार से यह मांग भी कर रहे हैं कि धार्मिक अधिकारों का विरोध करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। इसके बाद कर्नाटक के जमीयत अध्यक्ष ने छात्रा को यह चेक प्रदान कियाँ