फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार संघ एसोसिएशन का चुनाव तीन मई को होगा

विज्ञापन
विज्ञापन
बार संघ एसोसिएशन का चुनाव तीन मई को होगा
विज्ञापन

खतौली। एल्डर कमेटी ने बार एसोसिएशन तहसील खतौली का चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया है। मंगलवार को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया। चुनाव तीन मई को होगा।
विज्ञापन

एल्डर कमेटी के चेयरमैन अशोक अहलावत एडवोकेट ने बताया कि मंगलवार को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया है, जिसमें 75 मतदाता हैं। दो दिन 25 तथा 26 अप्रैल को नामांकन पत्रों की बिक्री तथा जमा करने की प्रक्रिया होगी। 27 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच तथा आपत्ति, 29 अप्रैल को आपत्ति का निस्तारण होगा। इसी दिन नामांकन पत्रों की वापसी तथा उम्मीदवारों के नाम का प्रकाशन किया जाएगा। संभव हुआ तो तीन मई को मतदान होगा और इसी दिन मतगणना कराकर परिणाम घोषित किया जाएगा। बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं में सरगर्मी तेज हो गई है। इस बार तीसरे गुट ने वरिष्ठ अधिवक्ता फतेहयाब खान एडवोकेट को संरक्षक चुना है। फतेहयाब खान ने बताया कि मंत्रणा करने के बाद ही वे अपना पैनल चुनाव मैदान में उतारेंगे। चुनाव को लेकर तैयार हुए तीसरे गुट को लेकर अधिवक्ताओं में चर्चा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें