धुंधे शाह की मजार पर उर्स में चादर चढ़ाकर मन्नतें मांगी
देवबंद (सहारनपुर)। मजार धुंधेशाह का दो दिवसीय उर्स आयोजित किया गया। जिसमें लोगों ने शामिल होकर मजार पर चादर चढ़ाई तथा मन्नतें मांगी।
मोहल्ला लहसवाड़ा में धुंधे शाह पीर के मजार पर चल रहे उर्स में सोमवार की रात कव्वाली का शानदार मुकाबला कराया गया। जिसमें साजिद साबरी, समीर साबरी, आसिफ साबरी और उमैर साबरी ने कलाम प्रस्तुत कर समां बांध दिया। मजार के मुतवल्ली नसीर कुरैशी ने बताया कि पिछले 46 वर्षों से मजार पर उर्स का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें आसपास ही नहीं दूरदराज से लोग पहुंचकर मन्नतें मांगते हैं। मजार पर कैलाश चंद, मोहन, घनश्याम, राकेश, सुरेश शर्मा, विशांक, सरोज देवी, रामलाल, कृष्ण गोपाल, जितेंद्र ने भी चादरें चढ़ाई। इस मौके पर रियासत कुरैशी, बाबर कुरैशी, शिराज कुरैशी, डा. नजरुल इस्लाम, सलीमुल्लाह, सरताज कुरैशी, जाजू पहलवान, जुम्मा कुरैशी, अब्दुल वाहिद कुरैशी आदि मौजूद रहे।