फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षामित्रों को लेकर सकारात्मक पहल करे सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षा मित्रों ने आंदोलन की चेतावनी दी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। दूरस्थ बीटीसी शिक्षक संघ और आदर्श शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन ने शिक्षामित्रों का स्थायी समाधान करने की मांग की है। प्रदेश सरकार पर किया गया वादा पूरा नहीं करने का आरोप लगाया गया।
विज्ञापन

रविवार को जिला संरक्षक रोहित कौशिक के आवास पर हुई बैठक में प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष सतीश बालियान ने कहा कि वर्तमान सरकार ने शिक्षा मित्रों के लिए कोई सकारात्मक पहल नहीं की है। उनके सब्र का बांध टूट रहा है। अब सरकार से आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी। जनवरी माह में शिक्षा मित्र बड़े स्तर पर आंदोलन करेंगे। आदर्श शिक्षा मित्र वेलफेयर एसोसिएशन के संगठन मंत्री बृजेश ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार ने ही पूर्व में शिक्षकों की कमी पूरी करने के लिए शिक्षा मित्रों की तैनाती की थी। वर्तमान में शिक्षा मित्र आत्महत्या करने को मजबूर हैं। विधायकों, सांसदों और मुख्यमंत्री तक को पत्र लिखे गए, लेकिन उनके पक्ष में कोई निर्णय नहीं लिया गया। उन्होंने शिक्षा मित्रों का स्थायी समाधान करने की मांग की। बैठक में रोहित कौशिक, धारा सिंह, इंद्रपाल सिंह, यशवीर सिंह, सत्यपाल, नीरज त्यागी आदि ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें