फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ देखने आई युवती से छेड़छाड़, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
कांवड़ देखने आई युवती से छेड़छाड़, हंगामा
विज्ञापन

छपार। नेशनल हाइवे पर लगे कांवड़ मेले में एक युवती के साथ छेड़छाड़ करने पर हंगामा खड़ा हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाठियां फटकार सब को वहां से भगा दिया और एक युवक को मौके से गिरफ्तार कर लिया।
शनिवार रात कांवड़ देखने के लिए जयभगवानपुर से भारी संख्या में लोग छपार में हाईवे पर आए हुए थे। रात करीब ग्यारह बजे एक युवक वहां खड़ी युवती के साथ छेड़छाड़ कर वहां से फरार हो गया। युवती ने अपने साथ आए परिजनों को बताया तो वे आगबबूला हो गए और ग्रामीणों के साथ मिलकर खूब हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाठियां फटकार कर भीड़ को खदेड़ा। पुलिस ने आरोपी युवक के भाई को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपीओ नहीं दे रहे कांवड़ डयूटी
छपार। कांवड़ यात्रा में सहयोग के लिए एस-10 के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने विशेष पुलिस अधिकारी बनाया है, लेकिन उनमें से अस्सी प्रतिशत नदारद है। गांव बरला में तीस से चालीस कार्यकर्ताओं को विशेष पुलिस अधिकारी के कार्ड बनाकर उनको हाईवे पर पुलिस सहयोग के लगाया गया है। आधा दर्जन कार्यकर्ता ही रात दिन सड़क पर रहकर सहयोग कर रहे है बाकी नदारद है। यही हाल छपार का भी है। इस संबंध में एसएसपी को शिकायत की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें