फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साधना मेहता के भजनों पर झूमे श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
साधना मेहता के भजनों पर झूमे श्रद्धालु
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। साईं कृपा मंडल के गुरु पूर्णिमा महोत्सव में साधना मेहता के भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे। बड़ी संख्या में भक्तों ने कार्यक्रम में भाग लिया।
विज्ञापन

भोपा रोड स्थित एक बैंक्वट हाल में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना, सरस्वती वंदना के साथ हुआ। इसके बाद साधना मेहता ने भजनों की प्रस्तुति दी। उन्होंने एक के बाद एक कई भजन सुनाए। अमीरी का पर्दा हटाकर तो देखो, तेरी विनती में होगा दम तो साईं आएंगे। उनके भजनों पर श्रद्धालु जमकर झूमे। साईं कृपा मंडल बीते पांच वर्षों से साई ज्योत, जरूरत मंदों की मदद आदि सामाजिक कार्य कर रहा है। दिल्ली से आए अमरजीत सिंह, हर्ष चावला, पिंकी, पृथ्वीराज अरोरा, मुकेश अरोरा, रिंकूएस गोयल ने प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि योगेंद्र गर्ग, भीमसेन कंसल, आदित्य प्रताप, चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल, सौरभ स्वरूप, विधायक कपिलदेव अग्रवाल, विख्यात अग्रवाल, अविन अग्रवाल, श्रवण गर्ग, राकेश बिंदल, राकेश हुडिया, हरिभूषण गर्ग, मुकेश अरोरा आदि रहे। आयोजन में गोडियामठ शुक्रताल के मुकुंदहरि महाराज, मनुराज मेहता, शैलेंद्र शर्मा, सुरेंद्र मोहन, भजनलाल, राजेंद्र साहनी, राजीव मलिक, राजू, राजीव सक्सेना आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें