स्टेशन पर किया पौधारोपण
मुजफ्फरनगर। हरित दिवस के मौके पर रेलवे स्टेशन पर पौधरोपण अभियान चलाया गया। स्टेशन अधीक्षक विपिन कुमार त्यागी के नेतृत्व में पौधरोपण किया गया। स्टेशन परिसर में अनेक स्थानों पर अशोक, कनेर आदि के करीब 550 पौधे रौपे गए। सभी ने इनकी देखरेख का संकल्प भी लिया। इस दौरान सहायक यातायात निरीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी, रवि शंकर, एएम खान, मनोज यादव, आनंद प्रकाश गौतम, केएस दूबे, आरके गुप्ता, पंचम सिंह, रोशनलाल आदि मौजूद रहे।
अंकित विहार में जल भराव को लेकर प्रदर्शन किया
मुजफ्फरनगर। सरवट गांव के अंतर्गत आने वाले मोहल्ला अंकित विहार की मैन रोड जल भराव को लेकर लोगों ने प्रदर्शन किया। कहा कि पचेंडा रोड के अंकित विहार , लाल बाग, न्यू अंकित विहार आदि कई कालोनियों का पानी अंकित विहार से होकर जाता है, जिसके चलते मैन नाला सड़क के दूसरी तरफ है। सड़क पार करने के लिए नाले में एक सीवर बनाया गया है, जो इन दिनों कूड़े से भर गया है, जिस कारण नाले का पानी पार नहीं हो रहा है। सुबह यहां बरसात के दौरान हुए जल भराव को लेकर लोगों ने प्रदर्शन किया। प्रीतम सिंह, एमपी सिंह, विनीत , रामपाल सैनी, गौरव मोनू, अरविंद शर्मा, ओमपाल सिंह, हरपाल सिंह , अश्वनी कुमार, कालूराम त्यागी, सुखपाल सैनी आदि शामिल रहे।