फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

27 को दस साल पुराने ट्रेक्टरों की चाबी डीएम को सौपेंगे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
27 को देशव्यापी आंदोलन का एलान
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर।
दस साल पुराने ट्रैक्टरों पर एनसीआर में प्रतिबंध के विरोध में किसान 27 मार्च को राष्ट्रव्यापी आंदोलन करेंगे। कलक्ट्रेट में डीएम को एक साथ हजारों ट्रैक्टर की चाबी सौंपी जाएगी। किसानों का कहना है कि यदि पुराने ट्रैक्टर पर प्रतिबंध लगता है तो उन्हें नया ट्रैक्टर दिया जाए।
विज्ञापन

महावीर चौक स्थित भाकियू कार्यालय पर बैठक में जिलाध्यक्ष राजू अहलावत ने कहा कि किसान न जाने किस प्रकार बैंक से कर्ज आदि लेकर ट्रैक्टर लेता है। एनसीआर में एनजीटी ने दस साल से अधिक समय के ट्रैक्टरों पर रोक लगा दी है। नब्बे प्रतिशत किसानों के पास दस साल से पुराने की ही ट्रैक्टर है। ऐसे में वे अपने ट्रैक्टर कहां लेकर जाएं। इस निर्णय का भाकियू ने राष्ट्र व्यापी विरोध करने का निर्णय लिया है। इसी कड़ी में कलक्ट्रेट में हजारों किसान अपने पुराने ट्रैक्टरों के साथ पहुंचेंगे और ट्रैक्टर की चॉबी डीएम को सौपेंगे। उन्होंने डीसीओ पर किसानों को भ्रमित करने का आरोप लगाया। कहा कि डीसीओ ने गन्ना आयुक्त के आदेश का पालन नहीं किया है। न तो जिले में गन्ने का सर्वे कराया गया है और न ही किसानों को पर्ची जारी की गई है। मंडल अध्यक्ष ओमपाल मलिक ने कहा कि यदि किसानों के ट्रैक्टरों पर प्रतिबंध लगाना है तो उन्हें दूसरा ट्रैक्टर दें। जिला पंचायत सदस्य धीरज लाटियान, मुमताज अली, कपिल सोम, योगेश शर्मा, शशांक सैनी, अमरजीत, टोनी त्यागी, सन्नी प्रधान, सुदेश तोमर, अहसान त्यागी, सरफराज, शाहिद आलम, चंद्र राठी, अंकित चौधरी, सुमित त्यागी, मनोज अहलावत, समंदर नाथ आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें