फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरी समाज को सर्टिफिकेट देने में हो रही आनाकानी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर (ब्यूरो)। कोरी समाज के लोगों ने बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर तहसील प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर रोष जताया। डीएम के नाम दिए गए ज्ञापन में बताया कि तहसीलों से हिंदू जुलाहा जाति दर्शाकर समाज के लोगों को जाति प्रमाण पत्र निर्गत किए जा रहे हैं, जबकि ऐसी कोई जाति गजेटिड नहीं है। प्रमाण पत्र में कोरी जाति का उल्लेख किया जाए।
विज्ञापन

कोरी समाज के लोगों ने प्रदर्शन के उपरांत डीएम के नाम ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट वैभव मिश्रा को सौंपा। इसमें कहा कि नौ अगस्त 2017 को शासन ने अपने पत्र में स्पष्ट लिखा है कि यदि कोई लेखपाल जाति प्रमाण पत्र में हिंदू जुलाहा अंकित करता है तो कार्यवाही का पात्र बनेगा, लेकिन इसके बाद भी कोरी समाज को इसी आधार पर जाति प्रमाण पत्र दिए जा रहे हैं । उन्होंने कहा कि कोरी समाज के लोगों को कोरी जाति के आधार पर ही प्रमाण पत्र निर्गत कराने की व्यवस्था की जाए। प्रदर्शन में विपिन राणा, राहुल कुमार, आशीष कुमार, शुभम कोरी, पंकज कोरी, इंद्रपाल सिंह, कृष्णपाल कोरी, विनोद कोरी, सुभाष कुमार, रमेश कोरी, सुमित कोरी, सागर कोरी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें