फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगनहर पटरी मार्ग जर्जर हाल में पहुंचा

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगनहर पटरी मार्ग जर्जर हाल में पहुंचा
विज्ञापन

ंभोपा। कारगिल शहीद अमरेशपाल गंगनहर पटरी मार्ग के पूरी तरह से टूट जाने के कारण लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इस मार्ग से बेहड़ा थ्रू, महमूदपुर माजरा, धीराहेड़ी, निरगाजनी सहित कई गांवों का संपर्क जुड़ा हुआ है। यह मार्ग पिछले कई वर्षों से गड्ढों में तब्दील हो चुका है। छात्र-छात्राओं सहित ग्रामीणों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। माजरा निवासी राजेंद्र ने बताया कि संबंधित अधिकारियों से इसकी कई बार शिकायत भी की जा चुकी है। क्षेत्र के लोगों ने मार्ग को जल्द ही दुरुस्त कराने की मांग की है।
विज्ञापन

नि:शुल्क कोचिंग का शुभारंभ किया
भोपा। गीता नारी कल्याणकारी समिति द्वारा भोपा में छात्र-छात्राओं के लिए 15 दिवसीय नि:शुल्क कोचिंग का शुभारंभ किया गया। समिति की अध्यक्षा गीता धारीवाल ने बताया कि शिक्षा के स्तर को ऊपर उठाने के उद्देश्य से कस्बे में गीता नारी कल्याणकारी समिति के तत्वावधान में छात्र-छात्राओं के नि:शुल्क कोचिंग का शुभारंभ डॉ लोकेश कुमार प्रजापति द्वारा किया गया। डॉ लोकेश ने शिक्षा की दृष्टि से यह एक अच्छा कदम बताया। कोचिंग दे रही संतोष देवी ने बताया कि पहले दिन कक्षा 12 और कक्षा दस के दो दर्जन से भी अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। अरुण शर्मा उर्फ आशू, भाकियू के अजय कुमार, डॉ रुपेश कुमार सहित बच्चों के परिजन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें