फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखान में दीवान के घर से लाइसेंसी बंदूक चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखान में दीवान के घर से लाइसेंसी बंदूक चोरी
विज्ञापन

तितावी(मुजफ्फरनगर)। क्षेत्र के गांव लखान में शुक्रवार रात चोरों ने रिटायर हेड कांस्टेबल विजयपाल के घर में घुसकर दीवान की लाइसेंसी बंदूक के अलावा लाइसेंस, 14 हजार रुपये चोरी कर लिए। तहरीर मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
तितावी के गांव ढिंढावली निवासी विजयपाल यूपी पुलिस में दीवान के पद पर तैनात था। रिटायर होने के बाद लखान में अपनी ससुराल में घर जमाई बनकर रहने लगा। शुक्रवार रात विजयपाल दीवान और पत्नी श्यामो घर के आंगन में सोए हुए थे। चोर दीवार फांदकर घर में घुस गए। घर में अलमारी में रखी लाइसेंसी एकनाली बंदूक, लाइसेंस, 14000 की नकदी चोरी कर ली। सुबह अलमारी खुली देखकर और बंदूक और नकदी न मिलने पर चोरी की घटना का पता चला। इसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस मौके पर आई और जांच की। सर्पदंश से महिला की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन

छपार। मकान के अंदर से उपले निकालते हुए एक महिला को जहरीले सांप ने काट लिया। जिला चिकित्सालय में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। छपार कस्बा निवासी बुंदू की पत्नी बानो (35) सुबह सात बजे कमरे से उपले निकाल रही थी। उसी वक्त वहां मौजूद जहरीले सांप ने उसे डस लिया। हालत बिगड़ने पर उसके परिजन उसे जिला चिकित्सालय ले गए, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को गांव में लाकर दफनाया दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें