कार की टक्कर से बाइक सवार घायल
मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। मुजफ्फरनगर के उत्तरी गांधी कॉलोनी निवासी उदय सिंह भंडारी पुत्र नत्थी सिंह बाइक से बिजनौर जा रहा था। गांव सिकरेड़ा के सामने पीछे से आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में उदय सिंह घायल हो गया। कुछ लोगों ने घायल को बिजनौर उपचार के लिए भर्ती कराया। घायल की ओर से आरोपी कार चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
रेप के प्रयास का आरोप
मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। कस्बे के एक मोहल्ला निवासी दो बच्चों की मां के साथ एक युवक ने दुराचार का प्रयास किया। पीड़िता द्वारा थाने में दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि सोमवार रात पड़ोसी युवक ने घर में घुसकर उससे दुराचार का प्रयास किया। शोर मचाने पर आरोपी भाग निकला। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
पूरे दिन बिजली आपूर्ति बंद रहेगी
मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। विद्युत विभाग द्वारा आयोजित शिविर में बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं ने बिल ठीक करा कर जमा कराए। शिविर में अधीक्षण अभियंता एके आत्रेय, अधिशासी अभियंता अनुराग भल्ला, एसडीओ भुवन राज, जेई संजय कुमार मौजूद रहे। जेई ने बताया कि शिविर में 5 लाख 50 हजार रुपये जमा कराए गए। इस दौरान 135 लोगों के बिल ठीक किए गए। जेई ने बताया कि बिजलीघर पर तकनीकी खराबी को ठीक करने के कारण बुधवार को प्रात: 10 बजे शाम 6 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।