फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक से कुचल कर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक से कुचलकर युवक की मौत
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नईमंडी क्षेत्र के नेशनल हाईवे बाईपास पर ट्रक की चपेट में आकर कुचल जाने से युवक की मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है। युवक की मौत पर कुछ लोगों ने जाम लगाने का भी प्रयास किया, जिन्हें पुलिस ने समझा-बुझाकर शांत कर ऐसा करने से रोक लिया।
नईमंडी के गांव शेरनगर निवासी विक्रम पुत्र खमनी भोपा रोड पर एक फैक्ट्री में मजदूरी करता था। बृहस्पतिवार शाम का वह ड्यूटी पूरी कर अपने साथी महेंद्र के साथ साइकिल से आ रहा था। हाईवे बाइपास पर गांव के सामने ही पीछे से आए एक ट्रक ने उन्हें चपेट में लेकर टक्कर मार दी। कुचले जाने से विक्रम की मौत हो गई। सूचना पर काफी ग्रामीण एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने जाम लगाने का प्रयास किया। इसी दौरान पुलिस ने मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत किया तथा पीछा कर ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया। महेंद्र की ओर से हादसे की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार देर रात स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आकर एक यात्री की मौत हो गई। जीआरपी ने शव को कब्जे में ले लिया है। मृतक के पास से गौरव सहारनपुर नाम का एटीएम कार्ड मिला है। जीआरपी शव की पहचान कराने को प्रयासरत है। चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान यह हादसा हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें