शिक्षण संस्थाओं में गूंजे देश भक्ति के तराने
मुजफ्फरनगर। शहर की सभी शिक्षण संस्थाओं में देशभक्ति गीतों की भव्य प्रस्तुति के साथ स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। स्कूल-कॉलेजों और मदरसों में ध्वजारोहण के बाद समारोह हुए। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
आर्य समाज रोड पर स्थित नवाज अजमत अली खां गर्ल्स इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्या सफिया बेगम ने ध्वजारोहण किया। बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। डीएवी डिग्री कॉलेज में प्राचार्य डॉ पीके गुप्ता ने ध्वजारोहण किया, छोटूराम डिग्री कॉलेज में डॉ नरेश मलिक, डीएवी इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य शिवकुमार यादव ने तिरंगा फहराया। जैन कन्या इंटर कॉलेज में प्रबंधक रविंद्र जैन ने, जैन कन्या पाठशाला महाविद्यालय में नरेंद्र जैन ने ध्वज फहराया। डीके जैन, राजेश जैन, संजय जैन, सुधीर जैन, राजीव जैन, राजकुमार जैन, प्रधानाचार्य निशा गुप्ता मौजूद रहे।
गर्बी स्कूल में भारत विकास परिषद् संकल्प ने स्वतंत्रता दिवस मनाया। संस्था के पदाधिकारियों ने बच्चों को तिरंगा और कॉपी, पेंसिल आदि सामग्री उपहार स्वरूप भेंट की। रोटरी क्लब मेन द्वारा निर्धन छह छात्र-छात्राओं को उनकी शिक्षा जारी रखने के लिए वार्षिक छात्रवृत्ति प्रदान कर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रेरक संदेश दिया। गोल्डन पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य आराधना वर्मा, दून वैली पब्लिक स्कूल में पूर्व विधायक सुरेश सिंघल, अनुराग सिंघल, सुमन ने झंडा फहराया। मदरसा इस्लामिया अरबिया तहाफिजुल कुरान नसीरपुर में कारी अबुबकर, कारी जहीर अहमद, सलमान, साबिर प्रधान, मासूम त्यागी ने झंडा फहराया। विबग्योर स्कूल में निशा त्यागी ने ध्वज फहराया। बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुति दी। अंशुल, खुशी, महनूर, परमीत, जयकौर की प्रस्तुति सराही गई।
दीवान सिंह पब्लिक स्कूल में प्रबंधक विपिन कुमार प्रधानाचार्य बिजेंद्र सिंह तोमर, संस्कार प्री स्कूल में वर्तिका राठी, सुहानी गर्ग, मंजू गुप्ता ने ध्वज फहराया। आईजी पब्लिक स्कूल में सतेंद्र त्यागी ने, कल्याणकारी इंटर कालेज काजीखेडा में सुनीता ने, बचपन प्ले में रेखा ठाकुर ने, होली एंजिल्स स्कूल में डॉ एसएसएस अग्रवाल ने ध्वजारोहण किया। प्राथमिक विद्यालय सरवट में प्रमोद त्यागी, प्रधान श्रीभगवान शर्मा ने, पूर्वी पाठशाला में सीताराम ने, सरस्वती शिशु मंदिर साकेत में विधायक कपिलदेव अग्रवाल एवं गिरीश मोहन सिंघल ने, जीसी पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य आजादवीर, आशीष त्यागी ने, कुंवर जगदीश प्रसाद में अमित प्रकाश ने, दून पब्लिक स्कूल में गुलाम नबी बेग ने ध्वजारोहण किया।
विश्वकर्मा जूनियर हाईस्कूल में जगदीश पांचाल, मुकेश धीमान ने, विवेक विद्या मंदिर में बबीता गुप्ता ने, एमजी वर्ल्ड विजन में सतीशचंद गोयल, सुरेंद्र सिंधी ने ध्वज फहराया। एसडी पब्लिक स्कूल में कारगिल शहीद मेजर बचन सिंह के पिता रघुवीर सिंह ने ध्वजारोहण किया। बच्चों ने देश भक्ति से ओत-प्रोत प्रस्तुति दी। प्रधानाचार्य चंचल सक्सेना ने विचार रखे। सरस्वती शिशु मंदिर केशवपुरी में सुरेंद्र गुप्ता ने, सम्राट इंटर कॉलेज में आसिफ राही, सम्राट ने, एसडी ग्लोबल स्कूल में डॉ सिद्धार्थ शर्मा ने, शिवराज इंटर में प्रधानाचार्य आलोक शर्मा ने, मदर इंडिया स्कूल अलमासपुर में अभिजीत सैनी ने, विश्वकर्मा इंटर कॉलेज नरा में वेदप्रकाश शर्मा ने, जीसी पब्लिक स्कूल जूनियर विंग में प्रधानाचार्य सुतपा बोस ने ध्वजारोहण किया। डीएवी पब्लिक में रेनू शर्मा ने, केंद्रीय विद्यालय में प्राचार्य जेएम सक्सेना ने, गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल में सुखदर्शन बेदी ने, न्यू होरीजोन में प्रधानाचार्य मीनाक्ष मित्तल ने, दिया सामाजिक संस्था ने कौशल विकास केंद्र रामपुर में संजीव मलिक ने झंडा फहराया।