फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शान से फहराया गया तिरंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
शान से फहराया गया तिरंगा
विज्ञापन

मोरना। मोरना भोपा क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस पर स्कूल कॉलेज सहित सरकारी भवनों पर ध्वजारोहण किया गया। इस मौके पर देशभक्ति के कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। भोपा थाने में उत्कृष्ट सेवा के लिए सिपाहियों व शांति स्थापना में सहयोग देने वाले नागरिकों, गोताखोरों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
शुक्रताल स्थित कारगिल शहीद स्मारक एवं श्री शुकदेव संस्कृत विद्यालय में मुख्य अतिथि स्वामी ओमानंद महाराज ने ध्वजारोहण किया। मोरना महर्षि शुकदेव में प्रबंधक वरुण सहरावत, प्रधानाचार्य फुलचंद्र, भोकरहेड़ी इंटर कालेज में डॉ. वीरपाल निर्वाल, प्रधानाचार्य कैप्टन प्रवीण, प्रबंधक डॉ कर्ण, एसएमएस डिग्री कालेज मोरना में प्रबंधक मदनपाल एडवोकेट, प्राचार्य डॉ राजपाल मलिक, इंद्रप्रस्थ पब्लिक स्कूल मोरना में डायरेक्टर उदयवीर सिंह, प्राचार्य विवेक चौधरी, जेपीएस पब्लिक स्कूल मोरना में समाजसेवी कृष्णकांत शर्मा व मोहनी शर्मा, महर्षि शुकदेव उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय में प्रधानाचार्य विनेश पंवार, दयावती आदर्श इंटर कालेज दरियापुर में संस्थापक राजपाल सिंह व प्रबंधक नरेंद्र कुमार, शांति देवी पब्लिक स्कूल ककरौली में प्रबंधक कृष्णपाल व सुदेश, किसान सेवा सहकारी समिति मोरना में चेयरमैन विनोद शर्मा, सचिव रणधीर सिंह ने ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन

नगर पंचायत कार्यालय भोकरहेड़ी में पूर्व चेयरमैन कैप्टन ज्ञानेंद्र, राजेश सहरावत व अनूप राय, विकास खंड मोरना में प्रमुख अनिल राठी व बीडीओ बीपी सिंह, सीओ कार्यालय में सीओ मोहम्मद रिजवान ने ध्वजारोहण किया। स्वामी कल्याण देव इंटर कालेज मोरना में प्रबंधक ब्रजभूषण वर्मा, स्वामी ओमानंद इंटर कालेज में प्रबंधक संजीव वर्मा, स्वामी कल्याण देव पालीटेक्निक बेहड़ा सादात में प्रधान उदयवीर सिंह, प्रबंधक ब्रजबीर सिंह, गंगा पब्लिक स्कूल मोरना में प्रबंधक बिजेंद्र उपाध्याय ने ध्वजारोहण किया। मॉडर्न पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य अमजद खान, स्वामी कल्याणदेव ओमानंद गर्ल्स डिग्री कालेज में प्रबंधक डॉ हरपाल पंवार, पशु चिकित्सालय मोरना में डा. अखिलेश सिंह, साधन सहकारी समिति सीकरी में चेयरमैन मदनापल व सचिव धीर सिंह पुण्डीर, सहकारी समिति भोपा में चेयरमैन सुभाष चौधरी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
वहीं, किशनपुर स्थित अरबी मदरसा बहरुल उलूम में ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान के उपरांत देश भक्ति गीतों का आयोजन किया गया, जिसमें प्रधान गुफरान, प्रधानाचार्य वसीम हैदर, मौलाना अकील, डॉ उस्मान, प्रधान जान मोहम्मद, साबिर आदि के साथ मुख्य अतिथि थानाध्यक्ष विजय सिंह ने भाग लिया।
विज्ञापन

समाजसेवियों का किया सम्मान
थाना भोपा के प्रांगण मे प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने पंडित विनोद शर्मा, चौ सुरेंद्र सिंह, प्रधान शहजाद अंसारी, संजय, रवि को शांति स्थापना के सहयोग के लिए सम्मानित किया। साथ ही गोताखोरी में श्रवण कुमार, साजिद अली, शरीफ, राकेश, ऋषि सिंह, शिवकुमार, नवीन को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। वहीं, सिपाही नवीन कुमार, राहुल नागर, अरुण कुमार, बेलडा में तैनात दिव्यांग चौकीदार कासिम को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें