मुजफ्फरनगर। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. महावीर सिंह फौजदार ने बताया कि जिले में संचालित किए जा रहे नए केंद्रों पर 390 प्रसव हुए हैं। शेरनगर सेंटर सुरक्षित प्रसव कराने में सबसे आगे हैं।
बृहस्पतिवार को सीएमओ ने बताया कि पहले जिले में सिर्फ 24 केंद्रों पर प्रसव की सुविधा उपलब्ध थी, लेकिन छह महीने में 20 नवीन प्रसव केंद्रों को शुभारंभ किया गया है। स्टाफ नर्स, एएनएम व कम्यूनिटी हेल्थ ऑफिसर के साथ बैठक कर उन्हें कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। इसके अलावा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, उप स्वास्थ्य केंद्र, हेल्थ और वेलनेस सेंटरों का भ्रमण कर स्टाफ का मनोबल बढ़ाया गया।
पहले जानसठ ब्लॉक में पहले सिर्फ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ही प्रसव की सुविधा उपलब्ध थी, लेकिन अब प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मीरापुर व रामराज, पुट्टी इब्राहिमपुर व तिसंग हेल्थ वेलनेस सेंटर में भी प्रसव कराए जा रहे हैं। सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर आमजन को अधिक से अधिक सुविधा के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।