फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्वखाप पंचायत को सफल बनाएंगी 36 बिरादरी : टिकैत

विज्ञापन
रसूलपुर जाटान में पंचायत को संबो​धित करते भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत : संवाद
विज्ञापन
शाहपुर। सोरम में 16 नवंबर से होने वाली तीन दिवसीय सर्वखाप पंचायत की तैयारियों को लेकर रसूलपुर जाटान में पंचायत हुई। बालियान खाप के चौधरी एवं भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि बालियान खाप की प्रत्येक बिरादरी आयोजन में ताकत लगा दें। देशभर से आने वाले खाप चौधरियों, बुद्धिजीवियों और सर्वसमाज के लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन

रसूलपुर जाटान में टिकैत ने कहा कि बालियान खाप के सर्वसमाज के लोग जाति, मजहब और पार्टी को भूलकर तैयारी में जुट जाएं। सभी अपनी जिम्मेदारी मानते हुए तीन दिन अपने दैनिक कार्य समय से कर पंचायत में भाग लेकर बाहर से आने वाले अतिथियों व अन्य लोगों का सम्मान करें। सोरम की महापंचायत हमेशा की तरह अराजनैतिक है। सभी पार्टी से ऊपर उठकर शामिल हों। सर्वखाप मंत्री सुभाष बालियान ने कहा कि सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के साथ समाज हित के ठोस निर्णय लिए जाएंगे। प्रत्येक गांव से 10-10 वालंटियर की टीम बनाई जाएगी जो विभिन्न कार्यों की देखरेख करेगी।
पूर्व मंत्री चौधरी योगराज सिंह और पूर्व मंत्री सुधीर बालियान ने कहा कि युवाओं को खाप व्यवस्था और पंचायतों के आयोजन की जानकारी दी जाएगी। जातीय तनाव दूर होंगे और सर्व समाज को एकजुट करने में मदद मिलेगी। अध्यक्षता ब्रह्मसिंह और संचालन विजेंद्र बालियान ने किया। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत, पूर्व मंत्री धर्मवीर बालियान, ओमपाल सिंह मलिक, वीरेंद्र सिंह, सत्येंद्र प्रधान, नरेश बालियान, सलीम चौधरी, विकास बालियान ने भी विचार रखे।

रसूलपुर जाटान में पंचायत को संबोधित करते भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें