फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: हवा की गुणवत्ता में नहीं हो रहा सुधार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। मौसम में परिवर्तन के बाद से हवा की गुणवत्ता में अधिक सुधार नहीं हो रहा। शनिवार को जनपद का एक्यूआई 205 था, वहीं रविवार को 254 पर पहुंच गया। शाम के समय स्मॉग की स्थिति बनने के कारण 254 एक्यूआई सांस और अस्थमा रोगियों के लिए नुकसानदेय माना जाता है।
विज्ञापन

धीरे-धीरे ठंड का मौसम दस्तक दे रहा है। ऐसे मौसम में हवा में प्रदूषित सूक्ष्म कणों की मात्रा बढ़ने से प्रदूषण का स्तर बढ़ता है। चिकित्सकों के अनुसार हवा में मौजूद पार्टिकुलेट मैटर (पीएम) में हानिकारक और प्रतिक्रियाशील कणों की मात्रा बढ़ने से शरीर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। हवा में सामान्य से अधिक प्रदूषण होने पर सांस और अस्थमा रोगियों की दिक्कत बढ़ जाती है।
वायु प्रदूषण से स्वस्थ लोगों को भी खांसी, गले में खराश, सीने में जकड़न और सांस लेने में दिक्कत महसूस होने लगती है। प्रदूषित हवा में लंबे समय तक रहना दिल के दौरे और स्ट्रोक के जोखिम को कई गुना बढ़ा देता है। क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी डॉ.गीतेश चन्द्रा ने बताया कि ग्रेप-टू के तहत लागू पाबंदियों का पालन कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें