मुजफ्फरनगर। पंचायत चुनाव की तैयारी शुरू हो गई है। चुनाव के लिए नई मतदाता सूची बनाई जाएगी। जनपद की 487 ग्राम पंचायतों में 3,44,688 डुप्लीकेट वोटर पाए गए हैं। जिनके सत्यापन के लिए बीएलओ घर-घर जा रहे हैं। बुढ़ाना और खतौली विकास खंड में सर्वाधिक डुप्लीकेट वोटर पाए गए हैं जिनकी संख्या क्रमश: 56135 एवं 52089 है। सत्यापन में भी डुप्लीकेट पाए जाने पर 17620 वोट डिलीट किए गए।
एडीओ पंचास्थानी वीरेन्द्र सिंह ने बताया कि डुप्लीकेट वोटरों की सूची लखनऊ स्तर से प्राप्त हुई है। इनमें उन वोटर को चिह्नित किया गया है जिनके नाम, पिता के नाम और पते एक जैसे हैं। शासन स्तर से डुप्लीकेट वोटर की सूची प्राप्त होने के बाद सत्यापन शुरू कराया गया है। अब तक सत्यापन के दौरान 17620 वोट सूची से डिलीट किए गए जबकि 141058 वोट पेंडिंग र्है।