फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: हर कॉलोनी, चौराहे के विकास का खाका होगा तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शहर के दीर्घकालिक विकास के लिए कार्य योजना तैयार की जा रही है। निजी कंसल्टेंट की सहायता लेते हुए जोनल प्लान का खाका खींचने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

क्षेत्र में प्रस्तावित पांच में से कलस्टर एक का जोनल प्लान तैयार कराने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके बाद शहर की प्रत्येक गली, कॉलोनी सहित चौराहे और अन्य क्षेत्र के नक्शे सहित अन्य डाटा प्राधिकरण के पास होगा। उसके आधार पर ही विकास प्राधिकरण नक्शा पास करेगा।
मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण की ओर से तैयार की गई महायोजना-2031 के तहत जोनल प्लान तैयार कराया जा रहा है। तीन माह पहले आयोजित एमडीए बोर्ड बैठक में जोनल प्लान को स्वीकृति दी गई थी। जिसके तहत महायोजना यानी मास्टर प्लान के अनुरूप ही टर्न ओवर, तकनीकी टीम एवं विशेषज्ञता की शर्तों को दृष्टिगत रखते हुए आरएफपी यानी प्रस्ताव के लिए अनुरोध तैयार किया जाएगा। ग्राम नियोजन संगठन (टीसीपीओ) केंद्र सरकार की ओर से जारी डिजायन एंड स्टैंडर्ड फॉर एप्लिकेशन ऑफ ड्रोन तकनीक के आधार पर इसे बनाया जाएगा। एमडीए सचिव कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि कलस्टर एक का जोनल प्लान तैयार कराने के लिए टेंडर आमंत्रित किए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें