प्रवक्ताओं और सहायक अध्यापकों की हिंदी विषय की टीएलएम प्रतियोगिता कराई
मुजफ्फरनगर और शामली के 32 प्रतिभागियों ने भाग लिया
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में राजकीय और सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में सेवारत प्रवक्ताओं और सहायक अध्यापकों की हिंदी विषय की टीएलएम प्रतियोगिता कराई गई। मुजफ्फरनगर और शामली के 32 प्रतिभागियों ने भाग लिया। चयनित प्रतिभागी अब राज्य स्तर पर प्रतिभाग करेंगे।
संयोजिका प्रवक्ता अंजली सिंह ने बताया की कक्षा नौ से कक्षा 12 के बच्चों को टीएलएम की सहायता से अपने विषय को सरल, सुगम, रुचिकर बनाने में अति महत्वपूर्ण होता है, जिसके लिए यह प्रतियोगिता का आयोजन जनपद स्तर पर किया गया। इससे बच्चों का शैक्षिक स्तर अनिवार्य रूप से बढ़ेगा। निर्णायक मंडल में डायट प्रभारी सरोज तोमर, जैन कन्या पाठशाला पीजी कॉलेज की शिक्षिका डॉ. रेशु चौहान, एसडी कॉलेज की शिक्षिका डॉ. सविता रहीं।
अध्यक्षता राजीव कुमार गुप्ता और संचालन डॉ. पंकज वशिष्ठ ने किया। इस मौके पर जितेंद्र सिंह, डॉ. पूनम चौधरी, शिव प्रसाद मौर्य, श्रीपाल ,राजीव कुमार, डॉ बबीता तोमर, विनीता, डॉ प्रीति माथुर, प्रशिक्षु सुनैना सक्सेना, सिमरन वर्मा, योगेश कुमार, हिमांशु शर्मा, भीमसेन, अभय प्रताप सिंह, विदुर, राजेश यादव, अंकित सिंह, अनु मौजूद रहे।