फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर हादसे में युवक की मौत, चाचा गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
हाईवे पर हादसे में युवक की मौत
विज्ञापन

पुरकाजी। हाईवे बाईपास पर वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका चाचा गंभीर घायल हो गया। दोनों बाइक पर रोहाना से पुरकाजी रिश्तेदारी में आ रहे थे और बीच राह में हादसे का शिकार हो गए।
विज्ञापन

हरियाणा प्रांत के जिला पानीपत निवासी छोटू (20) पुत्र चरणपाल की चचेरी बहन की शादी रोहाना में हुई थी। बुधवार को छोटू परिजनों के साथ रोहाना में वर पक्ष की ओर से आयोजित रिसेप्शन में आया था। यहां से शाम के समय वह अपने चाचा चंद्रपाल के साथ बाइक पर पुरकाजी में रहने वाले मामा के यहां मिलने जा रहा था। शाम करीब सात बजे जैसे ही चाचा-भतीजा बाइक पर पुरकाजी बाईपास पहुंचे, अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में छोटू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका चाचा चंद्रपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भिजवाते हुए घायल चंद्रपाल को ले जाकर अस्पताल में भर्ती कराया। उधर, हादसे के बाद आरोपी वाहन चालक फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें