भाजपा सरकार में महिलाएं सुरक्षित: बाथम
मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्षा विमला बाथम ने कहा कि भाजपा सरकारों ने महिलाओं के मान-सम्मान और स्वाभिमान को प्राथमिकता दी है। देश में एक सुरक्षित वातावरण देने का प्रयास किया है।
नईमंडी के मेहता क्लब में विजय संकल्प महिला सम्मेलन में बाथम ने कहा कि महिलाओं के सम्मान को सुरक्षित करने के लिए पीएम मोदी ने पूरे देश में शौचालय बनवाए। महिलाओं को सम्मान की जिंदगी देने का काम किया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को सुधारा गया है। सपा सरकार में महिलाएं अपने आपको सुरक्षित महसूस नहीं करती थी। भाजपा सरकार में ऐसा वातावरण देने का प्रयास किया गया है कि अपराधी किसी महिला के साथ अभद्रता करने से पहले चार बार सोचता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जानते थे कि गरीब परिवारों की महिलाओं को चूल्हा जलाने के लिए किस प्रकार धुएं में अपनी आंखें मलनी पड़ती है, परेशानियों का सामना करना पड़ता है, इसलिए फ्री में गैस कनेक्शन देने का काम किया गया। महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री रश्मि रावल, योगिनी मां राजनंदेश्वरी, क्षेत्रीय अध्यक्ष अंजू वारियर, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रमा गुप्ता, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य महेशो चौधरी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एकता गुप्ता, जिलाध्यक्ष अंजलि चौधरी, सांसद डॉ संजीव बालियान की पत्नी सुनीता बालियान, विधायक कपिलदेव की पत्नी अन्नू अग्रवाल, गीता जैन, वीणा अग्रवाल, लवी अग्रवाल, बबीता गुप्ता, बॉबी ठाकुर, प्रीति खन्ना, नीरू शर्मा, रोशनी पांचाल, दुलारी मित्तल, लक्ष्मी धीमान, बबली सैनी, मिथलेश राजपूत, अंजना शर्मा, रेनू गर्ग, सीमा शर्मा, सुषमा पुंडीर ने विचार रखे। विधायक कपिलदेव अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ सुधीर सैनी, लोकसभा प्रभारी विजेंद्र अग्रवाल, जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन सतपाल, विकास गुप्ता, विपुल भटनागर, संजय गर्ग, सुनील शर्मा, हरीश अहलावत मौजूद रहे। संचालन प्रेरणा मित्तल ने किया।