फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉडल से दर्शाई सौर ऊर्जा और जल संरक्षण की महता

विज्ञापन
विज्ञापन
मॉडल से दर्शाई सौर ऊर्जा और जल संरक्षण की महत्ता
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। एसएसके पब्लिक स्कूल तथा कान्वेंट स्कूल के छात्र-छात्राओं ने विज्ञान एवं क्राफ्ट पर आधारित मॉडलों की प्रदर्शनी लगाई। हिंदी, गणित, इतिहास और कंप्यूटर पर आधारित कलाकृतियों को भी इसमें शामिल किया गया।
विज्ञापन

प्रदर्शनी का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया। छात्र-छात्राओं ने कश्मीर, जल संरक्षण, फ्लावर पोट्स, एटीएम, ईवीएम, जल शुद्धिकरण, सोलर पैनल, हड़प्पा संस्कृति के मॉडल, स्वच्छ भारत मॉडल, इंडिया गेट, लैंप आदि के मॉडल प्रस्तुत किए। विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों ओम सोडियाल, विपुल, नायशा, चिराग, निधि, रिया, यश, मनीष, फायजा, गुंजन, शौर्य, प्रागवंश, कीर्ति शर्मा, शगुन, शौर्य, तनिष्क शर्मा, रिहान, नंदिनी, सुहेल, पूजा, अमान, रोहित, निश आदि ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में विद्यालयों के चेयरमैन राम प्रसाद शर्मा, निदेशक शरद शर्मा, प्रबंधक दर्शना शर्मा, निदेशक दिव्या शर्मा, डा. देवेंद्र शर्मा, उमेश चौरसिया, सुरेश चंद त्यागी, बिशंबर पांचाल, गुलजारी लाल शर्मा, विजय शंकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें