मोरना। ककरौली थाना क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने गांव बेहड़ा सादात निवासी दो युवकों पर खेतों से लौटते समय छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। एसओ ककरौली जितेंद्र अंबावत ने बताया कि मामले में संदीप व विकास के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। इसमें से संदीप को शुक्रवार सुबह गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, जबकि फरार विकास की तलाश की जा रही है।
नेत्र शिविर में 15 मरीज ऑपरेशन के लिए चिह्नित
भौराकलां। क्षेत्र के गांव कपूरगढ़ स्थित आनंद कुटी मंदिर में शुक्रवार को नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कपूरगढ़ व आसपास गांवों के सौ से अधिक मरीजों ने अपनी आंखों की जांच कराई। इनमें से 15 मरीजों को मोतियाबिंद के नि:शुल्क ऑपरेशन के लिए चिह्नित किया गया। जिला दृष्टिहीनता निवारण समिति के तत्वावधान में नेहरू नेत्र चिकित्सालय के डॉ गालिब हसन, मंदिर के महंत जयराम ब्रह्मचारी का सहयोग रहा।