फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा संवाद में प्रधानमंत्री के विचार सुने

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। नगर के हृदय रोग विशेषज्ञ डा. एसकेडी भारद्वाज को एसोसिएशन ऑफ फिजीशियन ऑफ इंडिया के वार्षिक सम्मेलन में फैलोशिप मेडल एवं एफआईसीपी की डिग्री प्रदान की गई। इंडियन कॉलेज ऑफ फिजीशियन के डीन प्रसिद्ध हृदय रोग विशेष डा. प्रोफेसर अमल कुमार बनर्जी ने उन्हें आठ फरवरी को कोची में आयोजित दीक्षांत समारोह में आमंत्रित किया था। डा. एसकेडी भारद्वाज के चिकित्सा शोध एवं सेवाओं के लिए उन्हें सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


एसआईपी अबेकस में दिए गए वार्षिक अवार्ड
मुजफ्फरनगर। मेरठ रोड स्थित रिसॉर्ट्स में एसआईपी एबेकस द्वारा वेस्टर्न यूपी एनुअल अवार्ड्स का आयोजन किया गया। प्रदेश के सभी सेंटर्स से आए सेंटर डायरेक्टर्स को चेन्नई से आए इंटरनेशनल डायरेक्टर दिनेश विक्टर ने प्रोत्साहित किया। एरिया हेड रीना अग्रवाल की प्रस्तुति को सराहना मिली। उन्होंने बताया कि एबेकस से बच्चों में एकाग्रता, बुद्धिमता, सोचने की क्षमता, मेमोरी व लिखने की गति को बढ़ाया जाता है। रीजनल हेड राजेश चड्ढा, सीएसओ बिजया दास, डॉ. रिंकू एस गोयल, लोनारका गर्ग, मृदुला जैन, नीरज बालियान, दीपिका सिंघल, वैभव अग्रवाल, आकाश पांचाल, शिप्रा सेठ, गुंजन भारद्वाज, तृप्ति जैन आदि उपस्थित रहे।

विश्वकर्मा महासभा 24 को
मुजफ्फरनगर। श्री विश्वकर्मा समाज विकास मंच के राष्ट्रीय महामंत्री मनोज विश्वकर्मा ने बताया कि 24 फरवरी को सुबह दस बजे बुढ़ाना के डीएवी इंटर कॉलेज में विश्वकर्मा महासभा का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन


दिव्यांग अधिकार सम्मेलन कल
मुजफ्फरनगर। रविवार को जीआईसी मैदान में दिव्यांग अधिकार सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। सम्मेलन के आयोजिक नीटू कुमार, आशीष कुमार, रवि कुमार ने दिव्यांगों से सुबह दस जीआईसी मैदान में पहुंचने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि दिव्यांग अपने प्रमाण पत्र तथा आधार कार्ड आदि कागजात लेकर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें