आरक्षण की घोषणा से वैश्य समाज में हर्ष
जानसठ। भाजपा सरकार द्वारा आर्थिक रुप से कमजोर स्वर्ण समाज को 10 प्रतिशत आरक्षण दिए जाने की घोषणा को लेकर वैश्य समाज ने हर्ष जताया। मोहल्ला हुसैनपुरा में वैश्य समाज की बैठक पूर्व सभासद अश्वनी गोयल के आवास पर हुई। जिसकी अध्यक्षता करते हुए पूर्व प्रधान राजेंद्र गोयल ने कहा कि भाजपा द्वारा स्वर्ण समाज में आर्थिक रुप से पिछड़े सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण की घोषणा कर सराहनीय कार्य किया है। बैठक में भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष सुरेंद्र बंसल व दीपेश गुप्ता ने कहा कि आरक्षण से आने वाली पीढ़ी को लाभ मिलेगा। बैठक में बृजेश रस्तोगी, सभासद विकास गुप्ता, रेशु गोयल, आशु कंसल, शशिकांत राजवंशी, राजीव कंसल, रोहित गोयल, संदीप कंसल, मुकेश शर्मा, अंकित संगल, अरविंद पाराशर, नरेश गुप्ता, विपिन गुप्ता आदि रहे।
पुलिस ने आठ जुआरी पकड़े
रतनपुरी। पुलिस ने जुआरियों के विरुद्ध अभियान में दो अलग गांव से आठ लोगों को जुआ खेलते गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर एमएस गिल ने बताया कि पुलिस ने गांव नंगला में छापा मारकर जुआ खेल रहे चार लोग नूर मोहम्मद पुत्र खुर्शीद, कामरान पुत्र अब्दुल रहमान, जाहिद पुत्र खुर्शीद, नफीस पुत्र रहीस निवासी नंगला को गिरफ्तार किया। एसआई संजय राणा ने मुखबिर की सूचना पर गांव फुलत में कर्म सिंह पुत्र संगत के खेत में छापा मारा। पुलिस ने राजू उर्फ राजकुमार पुत्र प्यारेलाल, प्रवीण पुत्र शोकी, श्रीचंद पुत्र जुग्गन और ब्रजपाल पुत्र चतर सिंह को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आठ अभियुक्तों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर उन्हें जेल भेज दिया।