सहकारी समिति पर लिखे बकायेदारों के नामों को मिटाया
पुरकाजी। पुरकाजी सहकारी समिति पर लिखे गए बकाएदारों के नामों को लेकर बुधवार को भाकियू कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताते हुए मिटा दिया। कार्यकर्ताओं का कहना है कि जब तक किसानों के गन्ने का पूरा भुगतान नहीं मिलता, तब तक किसानों के नाम बकाएदारों में नहीं लिखने देंगे। इस मौके पर अजय त्यागी, नीटू गुर्जर, अफसर अली, मो दिलशाद प्रधान, सुरेश प्रधान, रिषीपाल, रामनाथ त्यागी, आशिश शर्मा, प्रवेश कुमार, पहल सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
दो पुलिसकर्मी आपस में भिड़े
पुरकाजी। भारी मात्रा मे कच्ची शराब के साथ पकडे गए शराब तस्करों को सुविधा शुल्क लेकर छोड़ देने के मामले में थाने के दो पुलिस कर्मी आपस में भिड गए।
मामला बुधवार की सांय करीब चार बजे का है। थाने का एक दरोगा व दो पुलिस कर्मी ग्राम तुगलकपुर से सैकड़ों लीटर कच्ची शराब के साथ दो शराब माफिया को पकड़ कर लाए थे। आरोप है कि एक पुलिस कर्मी ने उन्हें डोडा में जेल भेजने की धमकी देकर उनसे मोटा सुविधा शुल्क लेकर चुपचाप तरीके से थाने से ही जमानत देकर छोड दिया, जिसकी जानकारी मिलने पर एक अन्य पुलिस कर्मी का पारा चढ़ गया और दोनों आपस में भिड गए। इस संबंध में इंस्पेक्टर ऐसी किसी घटना के जानकारी होने से इंकार किया है।