फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर लौटे बाल गायक जैद का भव्य स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
बाल गायक जैद का भव्य स्वागत
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। एक निजी चैनल के कार्यक्रम राइजिंग स्टार-2 में अपनी गायकी से देश भर में दाद बटोरने वाले बाल गायक जैद अली बृहस्पतिवार को शहर पहुंचा। यहां लोगों ने उनका स्वागत किया। राइजिंग स्टार के ग्रांड फिनाले में शानदार प्रस्तुति देकर जैद अली चौथे स्थान पर रहा।
विज्ञापन

शहर के लद्धावाला निवासी जावेद सोनी के दस वर्षीय बेटे जैद अली का चयन चार माह पूर्व कलर्स चैनल के सिंगिंग कार्यक्रम राइजिंग स्टार-2 में हुआ था। शुरुआत से ही कार्यक्रम के निर्णायक जैद अली की जादू भरी आवाज के दीवाने हो गए थे। कई राउंड पार करने के बाद जैद अली कार्यक्रम के ग्रांड फिनाले तक पहुंचा। चाचा वसी खैरी मीर ने बताया कि जैद का गायकी मुकाबले के दौरान सिंगर अख्तर ब्रदर्स सहित हेमंत ब्रजवासी परिवार के चार भाइयो का मुकाबला जबरदस्त रहा। ग्रांड फिनाले में हेमंत ब्रजवासी विजेता रहे। जैद ने शानदार प्रस्तुति देते हुए ग्रांड फिनाले में चौथा स्थान पाया। जैद का मुंबई में कई स्थानों पर स्वागत हुआ। दिल्ली में भी सम्मानित किया गया। बृहस्पतिवार को दिल्ली से शहर लौटे जैद का प्रशंसकों ने कंपनी बाग पर बैंडबाजे से स्वागत किया। स्वागत करने वालों में जमाल, नौशाद, मोनिश, अरशद, शारिक, जियाउद्दीन, माजिद सिद्दीकी, सलमान, रफी खैरी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें