मंसूरपुर। गांव नावला निवासी किसान बिरेश पुत्र कर्मवीर बृहस्पतिवार सुबह करीब छह बजे भैंसा बुग्गी में गन्ने लेकर मंसूरपुर शुगर मिल में डालने जा रहा था। जब वह हाइवे स्थित नावला कट पर पहुंचा तो पीछे से आ रही डीसीएम ने बुग्गी में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से किसान तथा उसका भैंसा घायल हो गया। इस संबंध में अभी तक थाने में रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है। ग्रामीणों ने बताया कि नेशनल हाइवे स्थित नावला कट डेंजर जोन बन गया है। इस जगह आए दिन हादसे होते रहते हैं। जिसमें कई लोग अपनी जान गवां चुके हैं। विगत दिनों इसी जगह पर एक किसान की मौत हो गई थी।