फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कथा ज्ञान यज्ञ 6 मार्च को होगा

विज्ञापन
विज्ञापन
मोरना। प्राचीन तीर्थनगरी शुक्रताल स्थित महाशक्ति सिद्धपीठ आश्रम की संचालिका माता राजनंदेश्वरी ने बताया कि आश्रम में साप्ताहिक भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। शुभारंभ मंगलवार को विधि विधान पूर्वक किया जाएगा। 13 मार्च को भंडारे के उपरांत कथा को विराम दिया जाएगा। कथा में स्वामी सर्वेश चैतन्य महाराज श्रीमुख से कथा वाचन करेंगे।
विज्ञापन

हवन यज्ञ का आयोजन
मोरना। गांव ककरौली में होली पर्व के अवसर पर हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें ग्रामीणों ने श्रद्धापूर्वक भाग लिया। विश्व शांति, सुख समृद्धि तथा गेहूं की अच्छी फसल के लिए यज्ञ में आहुति दी गई। मैन बाजार में गांव प्रधान प्रकाशवीर बाबूजी के आह्वान पर पंडित हरिदत्त शर्मा के सान्निध्य में हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें चौधरी चंदन सिंह, पूरण सिंह, डॉ. संजीव, सत्यपाल, विजय कुमार जैन, नरेश गुप्ता, पुष्पेंद्र जैन, प्रदीप, विकास, रविंद्र, कृष्णपाल, नीरज, विपिन, प्रमोद, आत्माराम सैनी, रामपाल सैनी, सत्यवीर, बहादुर आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें