फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में दूसरा मृतक आगरा का मुकेश था

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। नईमंडी कोतवाली क्षेत्र के पचेंडा बाईपास हाईवे मंगलवार रात को हुए सड़क हादसे में दूसरे मृतक की पहचान भी हो गई। वह केंटर चालक मनोज पुत्र वीरेंद्र सिंह था। मृतक आगरा जिले के गांव टिठैडी का रहने वाला था। हादसे में क्लीनर बॉबी भी घायल हुआ। पुलिस ने पचेंडा निवासी मृतक होटल कर्मी मुकेश के भाई सुनहरा की ओर से ट्रक चालक के खिलाफ हादसे का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि मंगलवार रात को पचेंडा बाईपास हाईवे पर संगम होटल के पास खड़े केंटर में एक ट्रक चालक ने टक्कर मार दी थी। जिससे केंटर चालक के अलावा यहां से गुजर रहे पचेंडा निवासी होटल कर्मी मुकेश पुत्र गिरधारी की मौत हो गई थी। साथ ही क्लीनर भी घायल हो गया था। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया था। गुस्साएं पचेंडा के ग्रामीणों ने हाईवे पर जाम भी लगाया था। रात में केंटर चालक की पहचान नहीं हुई थी। बुधवार सुबह उसकी पहचान आगरा निवासी मुकेश के रूप में हुई। दोनों मृतकों के नाम मुकेश है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम करा कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें