जिले में अभी भी 311 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी
मुजफ्फरनगर। जिले से भेजी गई जांच रिपोर्ट में देरी होने से जिला प्रशासन की धड़कने बढ़ी हुई है। 311 जांच रिपोर्ट अभी भी पेंडिंग है। पांच रिपोर्ट ऐसी है, जिन्हें जांच के लिए दोबारा भेजा गया है, जो सस्पेक्टेड पॉजिटिव थी।
जिले से अब तक कोरोना को लेकर 675 संदिग्ध के सैंपल जांच के लिए लैब भेजे गए। इनमें अभी तक केवल 359 की जांच रिपोर्ट ही आ पाई है। इनमें 15 पॉजिटिव आए हैं और 347 नेगेटिव हैं। पांच रिपोर्ट ऐसी है, जो सस्पेक्टेड है, इनके सैंपल दोबारा भेजे गए हैं। अब से पहले जो सैंपल जा चुके हैं, उनमें से 311 की जांच आना बाकी है। इन जांच रिपोर्ट को लेकर प्रशासन की धड़कने भी बढ़ी हुई है। खतौली और पुरकाजी के पॉजिटिव के संपर्क में आ रहे लोगों के भी नमूने लिए जा रहे हैं। रिपोर्ट में देरी होने से संक्रमण के बढ़ने का खतरा बना हुआ है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार वे सेंपल मेरठ, नोएडा और लखनऊ भेज रहे हैं। रिपोर्ट में देरी चिंता का विषय बनी हुई है।
जिला प्रशासन ने पांच स्थानों पर 115 लोगों को क्वारंटीन किया है। इसी के साथ नगरीय क्षेत्र में 1985 और ग्रामीण क्षेत्र में 1879 लोगों को होम क्वारंटीन किया गया है।