फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैदरपुर में कलरव कर रहे 30 हजार पक्षी

विज्ञापन
हैदरपुर वेटलैंड में जलीय पक्षी - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
हैदरपुर में कलरव कर रहे 30 हजार पक्षी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जैव विविधता से दुनिया को लुभाने वाले हैदरपुर वेटलैंड पर जलीय पक्षियों की गणना के सुखद नतीजे सामने आए हैं। जल पर निर्भर 89 प्रजातियों के 30 हजार 129 पक्षी यहां मिले हैं। पिछले साल के सापेक्ष तीन हजार पक्षी अधिक हैं।
पक्षी विशेषज्ञ आशीष लोया ने बताया कि प्रत्येक वर्ष पूरे एशिया में वेटलैंड पर पक्षियों की गणना जनवरी के पहले दो सप्ताह में कराई जाती है। इस बार 16 जनवरी तक की गणना में हैदरपुर में पक्षियों की संख्या बढ़ी है। पिछले साल 85 प्रजातियों के 27 हजार पक्षी गिनती में आए थे, जबकि इस बार 89 प्रजातियों के 30 हजार 129 पक्षी गणना में आए हैं। जाहिर है कि इस साल पक्षियों की संख्या बढ़ी है। जनवरी के आखिरी और फरवरी के पहले सप्ताह में यह संख्या और अधिक बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन

रामसर स्थल बन चुका हैदरपुर
पिछले साल दिसंबर में हैदरपुर को देश के 47वें रामसर स्थल के रूप में मान्यता मिल गई थी। पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने इस क्षेत्र को पूरी तरह संरक्षित कर दिया है। गंगा और सोलानी नदी के बीच छह हजार 900 हेक्टेयर में फैला हैदरपुर वेटलैंड जैव विविधता का केंद्र है। मुजफ्फरनगर के बिहारगढ़ से हैदरपुर और बिजनौर में गंगा बैराज से रावली तक वेटलैंड का पूरा क्षेत्र फैला हुआ है। गाइड आशीष गुर्जर ने बताया कि हर साल पर्यटक भी पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

यहां सबसे ज्यादा कूट्स बर्ड
आशीष लोया ने बताया कि हैदरपुर में सबसे ज्यादा कूट्स बर्ड मौजूद है। इसकी संख्या 10 हजार के पार है। इसके अलावा अन्य जलीय जीव भी लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें