फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 292 सहयोगी कृषकों का हुआ चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में 292 सहयोगी कृषकों का हुआ चयन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कृषि तकनीकी प्रबंध अभिकरण (आत्मा) की बैठक में जिले में 292 सहयोगी कृषकों के चयन का अनुमोदन हुआ। दो गांव में एक सहयोगी कृषक रखा गया है। इसी के साथ जिले में कृषि से जुड़े विभागों के कार्यक्रमों की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया गया।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट स्थित लोकवाणी सभागार में हुई बैठक में उपकृषि निदेशक आरपी चौधरी ने बोर्ड के समक्ष वर्ष 2021 में कृषि तथा कृषि के सहयोगी विभागों यथा उद्यान, पशुपालन, गन्ना, मत्स्य डेयरी आदि विभागों को आवंटित लक्ष्यों का प्रस्तुतीकरण किया। इसके साथ-साथ सहयोगी कृषक जिसे प्रति दो ग्राम पर एक का चयन ग्राम पंचायतों के सहयोग से किया गया। कुल 292 सहयोगी कृषकों का अनुमोदन भी सदन द्वारा किया गया। बैठक में डीएम चंद्रभूषण सिंह ने कहा कि सारा कार्य गुणवत्तापूर्ण तरीके से कराए जाएं, ताकि कार्य कृषक उपयोगी हो सके। बैठक में प्रगतिशील कृषक सदस्य अरविंद मलिक ग्राम बधाई कलां ने गन्ने के साथ सहफसली खेती रई, सरसों, चना, मसूर के बीजों की समय से उपलब्धता की मांग रखी। इस पर जिला कृषि अधिकारी जसवीर तेवतिया ने बताया कि सरसों का बीज प्राप्त हो गया। शेष बीजों की व्यवस्था भी कर ली जाएगी। बैठक में कृषि रक्षा अधिकारी, भूमि संरक्षण अधिकारी, जिला गन्ना अधिकारी, कृषि वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केंद्र बघरा, मत्स्य अधिकारी, जिला विकास प्रबंधक नाबार्ड, मंडी तथा उद्यान अधिकारी के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें