फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मास्क नहीं पहनने पर 25 लोगों के चालान काटे

विज्ञापन
देवबंद में बगैर मॉस्क लगाए लोगों के चालान काटती पुलिस - फोटो : DEVBAND
विज्ञापन
देवबंद। बाजारों में बिना मास्क लगाकर घूम रहे लोगों पर पुलिस प्रशासन ने सख्ती बरतना शुरू कर दिया है। अभियान में पहले दिन पुलिस ने नगर के चौक-चौराहों से गुजर रहे करीब 25 लोगों के चालान काटे, साथ ही उन्हें चेतावनी देकर छोड़ा गया।
विज्ञापन

कोरोना और उसके नए स्वरूप ओमिक्रॉन का संक्रमण तेजी से बढ़ रहे हैं। बावजूद इसके लोग लापरवाही बरते रहे हैं। कोविड-19 प्रोटोकॉल का कोई पालन नहीं होता दिख रहा है। अधिकांश लोग बिना मास्क लगाकर बाजारों व सड़कों पर घूम रहे हैं। ऐसे ही लोगों को सबक सिखाने के लिए एसडीएम के निर्देशन में कोतवाल प्रभाकर केंतुरा ने पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न चौक-चौराहों पर खड़े होकर वहां से गुजर रहे लोगों के चालान काटे। इस दौरान पुलिस ने कई लोगों को मास्क बांटे। कोतवाल ने बताया कि करीब 25 लोगों से 100 रुपये के हिसाब से जुर्माना वसूला गया है। यदि लोग अब भी नहीं माने तो जुर्माना की राशि बढ़ाई जाएगी। एसडीएम ने पुलिस प्रशासन से सख्ती बरतने को निर्देशित किया। इसके बाद एसडीएम ने रैन बसेरों का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें