फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: दिवाली पर 24 घंटे होगी विद्युत आपूर्ति, कंट्रोल रूम स्थापित

विज्ञापन
विज्ञापन
मुफ्फरनगर। ऊर्जा निगम ने दिवाली पर 24 घंटे विद्युत आपूर्ति की तैयारी कर ली है। फॉल्ट या ब्रेकडाउन की स्थिति में तत्काल सुधार के लिए मरम्मत गैंग अलर्ट रहेगा।
विज्ञापन

निगम की ओर से जनपद में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जिस पर फोन कर उपभोक्ता अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे। किसी भी परेशानी के लिए उपभोक्ता हेल्पलाइन नंबर 1912 पर भी फोन कर सकेंगे।
ऊर्जा निगम मुख्य अभियंता विनोद कुमार गुप्ता ने बताया कि त्योहार के मद्देनजर निगम निर्बाध बिजली आपूर्ति के प्रति गंभीर है। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं से त्योहार के दौरान विद्युत सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने की अपील की जा रही है, जिसमें बिजली के तारों, खंभों या ट्रांसफॉर्मर के समीप पटाखे न जलाने का भी अनुरोध शामिल है।
विज्ञापन

उपभोक्ता बिजली से संबंधित उपकरणों के आसपास सावधानी बरतें और सुरक्षा को प्राथमिकता दें। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं की समस्याओं के तुरंत निदान के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है।
विज्ञापन

उपभोक्ता कंट्रोल रूम नंबर 9193331304 पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे। उन्होंने बताया कि विद्युत हेल्पलाइन नंबर 1912 पर शिकायत दर्ज कराई जा सकेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें