फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - लॉटरी से हुआ 224 पीएम आवासों का आवंटन

Tue, 12 Mar 2024 12:27 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- एमडीए के प्रांगण में राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल रहे मुख्य अतिथि
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत भोपा रोड क्रॉसिंग पर बन रहे 224 आवासों का लॉटरी के माध्यम से आवंटन हुआ। मुख्य अतिथि राज्य मंत्री कपिल देव ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के उत्थान के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना पीएम आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत गरीब, बेसहारा, आवासहीन लोगों को आवास आवंटित किए जा रहे हैं।
इसी क्रम में शहर के भोपा रोड क्रॉसिंग पर निर्मित हो रहे 224 आवासों के आवंटन की कार्रवाई विकास प्राधिकरण कार्यालय में की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्य मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने लॉटरी सिस्टम के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को आवंटन पत्र सौंपे। प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि सरकार की गारंटी पर पूरा भरोसा है, जिसके चलते देश ही नहीं, विदेशों से भी प्रधानमंत्री की प्रशंसा की जा रही है। देश को एक दूरदर्शी, ऊर्जावान, परिश्रमी प्रधानमंत्री के नेतृत्व में नए भारत के निर्माण का साक्षी बनने का अवसर मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले 10 वर्षों में केंद्र सरकार ने देश की जनता से जो वादे किए वो सभी पूरे भी हुए हैं। केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा जनहित में चलाई जा रही सभी योजनाएं सुरक्षा, सुशासन, समृद्धि के साथ-साथ अंत्योदय के भारतीय जनता पार्टी के संकल्प को सिद्धी की ओर लेकर जा रही है। इस अवसर पर एमडीए उपाध्यक्ष कविता मीणा, पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप, सचिव आदित्य प्रजापति, सदस्य प्राधिकरण श्रीमोहन तायल, गजे सिंह व शरद शर्मा, मंडल अध्यक्ष रोहित तायल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें