फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण भी चुनाव में मतों को लेकर गुणा-भाग में जुटे

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीण पूछ रहे, आपके यहां किस प्रत्याशी को कितने मत मिले
विज्ञापन

खतौली। लोकसभा चुनाव में प्रत्याशियों को मिले मतों के गणित को लेकर सभी लोग गुणा भाग करने में जुटे हैं। अलग अलग गांवों में सर्वसमाज के ग्रामीणों से फोन करके पूछ रहे हैं कि आपके यहां किस किस प्रत्याशी को कितने वोट मिले हैं।
विज्ञापन

गांव भैंसी में रविंद्र शर्मा उर्फ राजू के घेर में ग्रामीण कामकाज को निपटाकर फुर्सत में लोकसभा चुनाव को लेकर समीकरण जोड़ते हुए मिले। ग्रामीणों का कहना था कि इस बार लोकसभा चुनाव में गठबंधन और भाजपा प्रत्याशी के बीच कांटे की टक्कर रही। हालांकि वोटों का बिखराव हुआ है। ऐसे में दोनों प्रत्याशियों में से किसकी हार होगी और किसकी जीत होगी इसका अनुमान लगाना मील के पत्थर के समान होगा। इसके बावजूद फिर भी हर कोई व्यक्ति मतों को लेकर गुणा भाग करने में लगा है। चाय की दुकान हो या हेयर सैलून की दुकान हो, इन जगहों पर लोग चुनाव में पड़ने वाले वोटों को लेकर चर्चाएं जरूर कर रहे हैं। गांव में वोटों को लेकर गुणा भाग करने वालों में ग्रामीण राज प्रकाश, श्याम प्रकाश, प्रमोद कुमार, बालकिशन, राजकुमार, जयकिशन, सतेंद्र, मोनू शर्मा, प्रभात राज, अश्वनी दीक्षित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें