फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामनवमी पर नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनवमी पर नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली
विज्ञापन

खतौली। रामनवमी पर नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बैंडबाजे तथा धार्मिक झांकियां मुख्य आकर्षण का केंद्र रही।
श्रीराम संकीर्तन मंडल ठाकुरद्वारा की ओर से शनिवार को रामनवमी पर 69वे वार्षिकोत्सव पर निकाली गई शोभायात्रा का उद्घाटन ओमप्रकाश गुप्ता व भाजपा नेता नरेंद्र उर्फ गुल्लू जैन ने संयुक्त रूप से किया। शोभायात्रा में भगवान गणेश जी, हनुमान, राधा कृष्ण देशभक्ति झांकियां तथा अनेेक बैंड बाजे मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे। शोभायात्रा बड़ा बाजार, इंदिरा मूर्ति, जीटी रोड, जानसठ तिराहा, कीर्ति स्तंभ, पैंठ रोड, ढाकन चौक होते हुए वापस ठाकुरद्वारा पहुंच कर संपन्न हुई। शोभायात्रा का अनेक स्थानों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। बैंड बाजों पर बजाई गई धार्मिक धुन पर श्रद्धालुओं ने नृत्य किया। शोभायात्रा में सबसे पीछे रथ पर भगवान श्रीराम की प्रतिमा विराजमान थी। प्रसाद का भी वितरण किया गया। धार्मिक आयोजन में अध्यक्ष गणेश शंकर पालीवाल, मंत्री ऋषि पटेल, अनोज श्रीवास्तव, दुष्यंत शर्मा, प्रवीण कुमार, अनिल त्यागी, राजीव जैन, मोहन, मनीष पेंटर, अनुज शर्मा, मुकेश शर्मा आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें