फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्विज एवं गीत प्रतियोगिताओं के विजेता हुए सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
विजेताओं को सम्मानित किया
विज्ञापन

मुुजफ्फरनगर। द एसडी पब्लिक स्कूल के परिसर में सोशल क्लब द्वारा बाल मंदिर लेडिज क्लब स्कूल नई मंडी के छात्र-छात्राओं के लिए पिकनिक का आयोजन किया गया। पिकनिक के दौरान छात्र-छात्राओं ने अनेक प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

विद्यालय में छात्र-छात्राओं के लिए एक सेल्फी कोना बनाया गया। इसमें उन्होंने आनंद पूर्वक सेल्फी ली। छात्र-छात्राओं की क्विज तथा गीत प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इनमें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को स्वर्ण, रजत तथा कांस्य पदक प्रदान किए गए। प्रधानाचार्या नीलम महाना ने कहा कि छात्रों में सामाजिकता की भावना को जागृत करने के लिए इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन जरूरी है। कार्यक्रम में महिला संघ की सचिव मृदुला गोयल, बोर्ड सदस्य की आरती कुमार, रेनू अग्रवाल, डॉ रिंकू गोयल, बीना कुमार, शारदा कुमार, नीति अग्रवाल, प्रवीण कुमार, अंशु टंडन, आकांक्षा, सोशल क्लब की इंचार्ज ज्योति वर्मा आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें