जानसठ। रालोद के राष्ट्रीय महासचिव जयंत चौधरी द्वारा 27 जुलाई को नंगला मंदौड़ के इंटर कालेज में हल्ला बोल, पोलखोल कार्यक्रम के अंतर्गत सभा को संबोधित करेंगे।
शुक्रवार को रालोद के जिलाध्यक्ष अजीत चौधरी ने डाक बंगले पर हुई बैठक में बताया कि प्रदेश व केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में रालोद के हल्लाबोल पोलखोल कार्यक्रम करेगा। 27 जुलाई को नंगला मंदौड़ के इंटर कालेज के मैदान में सुबह 10 बजे तथा दो बजे गांव जौला में रालोद के राष्ट्रीय महासचिव जयंत चौधरी द्वारा सभा को संबोधित करेंगे। सभा को सफल बनाने के लिए रालोद कार्यकर्ताओं ने कई गांवों का दौरा किया। जिसमें सोहजनी, घटायन, मनफोड़ा, बाजीदपुर, काटका, पिमोड़ा, नंगला, सिखेड़ा आदि गांवों का दौरा कर ग्रामीणों से सभा में पहुंचने का आह्वान किया। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्णपाल राठी, जिला पंचायत सदस्य संजय राठी, प्रदेश सचिव मोहिउददीन, पूर्व जिला पंचायत सदस्य ब्रजवीर सिंह, जिला उपाध्यक्ष गौरव पंडित, ब्लाक अध्यक्ष मेजर जयपाल सिंह, सुधीर भारती, मुस्तकीम प्रधान, शास्त्री माधवराम, आमिर खान, सुल्तान राव, ओमकार, खालिद आदि मौजूद रहे।