फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लघु नाटक के माध्यम से यातायात के नियम बताए

विज्ञापन
विज्ञापन
जानसठ। एंबियंस अकादमी में शुक्रवार प्रार्थना सभा के बाद बच्चों को यातायात के नियमों के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में प्रयास हाउस के कक्षा तीन से आठ तक के छात्र छात्राओं ने भाग लिया। बच्चों ने लघु नाटिका के जरिए यातायात के नियम, सड़क कैसे पार करनी चाहिए। लाइट व यातायात के चिन्ह के बारे में नाटक द्वारा छात्र छात्राओं को बताया गया। प्रधानाचार्या रितिका महाजन ने छात्र छात्राओं को यातायात के नियम के बारे में बताते हुए कहा कि नियमों का पालन करने से इंसान की जिंदगी सुरक्षित रहती है। प्रबंधक भावेश गुप्ता ने कहा कि सभी बच्चों को अपने माता पिता के साथ स्कूटर या बाइक पर जाते समय पापा को हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित करना चाहिए। जिससे उनकी जिंदगी हमेशा सुरक्षित रहे। प्रयास हाउस के कार्यक्रम में मौसमी, शिप्रा, विजय, शैली आदि का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें