फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडी में भूगोल विभाग ने वार्षिकोत्सव मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
रंगारंग कार्यक्रम में धमाल मचाया
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सनातन धर्म महाविद्यालय के भूगोल विभाग में वार्षिकोत्सव का आयोजन हुआ। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी।
मुख्य अतिथि प्रबंध समिति के सचिव अखिलेश दत्त, शंकर स्वरूप, डॉ एससी कुलश्रेष्ठ, डॉ डीएस रावत, प्राचार्य डॉ एससी वाष्र्णेय, राजकुमार ने मॉ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित किया। विभागाध्यक्ष डॉ वंदना त्यागी ने विभाग की रिपोर्ट प्रस्तुत की। संचालन वासिफ और साईन ने किया। गणेश वंदना के बाद छात्र-छात्राओं ने रैंप वॉक, गुजराती नृत्य गरबा, गीत, नाटक आदि प्रस्तुत किए। खुशबू, हिमांशु, अमन की प्रस्तुति सराही गई। कैट वॉक में दानिश, वासिफ, राजीव, आकाश, मोनिश, सोनू, राहुल, राजकुमार, पूजा, नेहा, भावना, प्रियंका, शालिनी शामिल हुए। आयोजन में नीरज त्यागी, सुशील कुमार, लवी चौधरी, नेहा रानी, सचिन चौधरी का सहयोग रहा।
विज्ञापन


गिरधारी लाल के बच्चों ने चैंपियन ट्राफी जीती
मुजफ्फरनगर। गिरधारी लाल जैन स्कूल प्रेमपुरी के बच्चों ने दिल्ली में आयोजित सिप अबेकस की जीनियर प्रतियोगिता में जोनल की चैंपियन ट्राफी जीती है। सिप अबेकस की प्रेमपुरी की संचालिका तृप्ति जैन ने बताया कि दिल्ली में हुई प्रतियोगिता में पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश के 70 स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया। 750 बच्चों की इस प्रतियोगिता में गिरधारी लाल जैन के बच्चों को शानदार प्रदर्शन रहा। विद्यालय को नार्थ इंडिया की चैम्पियन ट्राफी मिली। नार्थ हैड राजेश चड्ढा, विकास जैन, रीना अग्रवाल, अलका जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें