फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैन मुनियों का किया स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
सच्चाई के मार्ग पर चलने का संदेश
विज्ञापन

भोपा (मुजफ्फरनगर) । पैदल यात्रा पर निकले जैन मुनियों का भोपा में स्वागत किया गया। उन्होंने अपने प्रवचनों में णमोकार मंत्र का महत्व बताते हुए सच्चाई के मार्ग पर चलने का संदेश दिया।
दिल्ली से पैदल यात्रा पर निकला जैन मुनियों का जत्था आचार्य चंद्रपुरी महाराज के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को भोपा पहुंचा। भोपा गंगनहर पुल पर जैन समाज के उमेश कुमार जैन, अजय कुमार जैन, राजीव जैन, हिमांशु कुमार, दीपक राजवंशी ने जैन मुनियों का स्वागत किया। राजवंशी के आवास पर प्रवचन करते हुए जैन मुनि चंद्रपुरी महाराज ने कहा कि किसी भी स्थिति में हमें सच्चाई के मार्ग से नहीं हटना चाहिए। इस मार्ग पर चलने वालों की हमेशा जीत होती है। णमोकार मंत्र को महामंत्र बताते हुए उसका महत्व भी समझाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रमिक की करंट लगने से मौत
भोपा। छत पर काम कर रहे मजदूर की विद्युत करंट लगने से मौत हो गई। मजदूर की मौत पर घर में कोहराम मचा हुआ है।
बृहस्पतिवार शाम कस्बा निवासी उमेश पुत्र भगीरथ (30) अपनी पत्नी संदीपा के साथ मकान की दूसरी मंजिल पर साफ-सफाई का कार्य कर रहा था। पत्नी नीचे उतर आई और उमेश काम करता रहा। काम निपटाने के बाद जैसे ही वह नीचे उतरने के लिए चला तो उसका पैर फिसल गया और बराबर से गुजर रही विद्युत लाइन से उसका हाथ टच होने से तेज करंट लगा। उसे घायल अवस्था में उसे भोपा सीएचसी ले जाया गया, जहां से उसे मुजफ्फरनगर रैफर कर दिया। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मृतक के परिवार में पत्नी सहित दो लड़के और एक लड़की हैं। मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें