फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने हाईवे पर सांकेतिक जाम लगाकर प्रदर्शन किया

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। पश्चिम उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट की स्थापना की मांग को लेकर अधिवक्ता लंबे समय से आंदोलनरत हैं। इसी कड़ी में बुधवार को सिविल बार एसोसिएशन ने सहारनपुर-मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे पर सांकेतिक जाम लगाकर प्रदर्शन किया। बाद में मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर शीघ्र हाईकोर्ट बेंच स्थापित कराने की मांग की गई।
विज्ञापन

सिविल बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने हाईवे पर सांकेतिक जाम लगाने के दौरान कहा कि इलाहाबाद में हाईकोर्ट होने के कारण पश्चिम प्रदेश के अधिवक्ताओं व वादकारियों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। पश्चिम में हाईकोर्ट की बेंच स्थापित कराने की मांग लंबे समय से की जा रही है, लेकिन पूर्व सरकारों द्वारा भी कोई कदम नहीं उठाया गया। अब भाजपा सरकार में लोगों को सस्ता और सुलभ न्याय दिलाने के लिए चल रहे कदमों से कुछ उम्मीद जगी है। एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेश चंद त्यागी और महासचिव राशिद हुसैन ने कहा कि पश्चिम में हाईकोर्ट बेंच स्थापित होने के बाद यहां के लोगों का धन व समय बचेगा। साथ ही उन्हें सस्ता व सुलभ न्याय मिलेगा। इसलिए सरकार को चाहिए कि वह केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजकर शीघ्र पश्चिम में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना कराए। प्रदर्शन उपरांत अधिवक्ताओं ने तहसीलदार हर्ष चावला को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान समय सुरेंद्रपाल सिंह, समय सिंह पुंडीर, आशीष कुमार शर्मा, तुषार गौरव चौहान, सुनील शर्मा, मदन पाल सिंह, बाल किशोर त्यागी, नरेंद्र शर्मा, कुंवरपाल सिंह, मनीष कश्यप, मौ. आबिद, नसीम अंसारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें