फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षण संस्थाओं में मतदाता साक्षरता

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर मतदाता जागरूकता को लेकर शहर की शिक्षण संस्थाओं में मतदाता साक्षरता कार्यक्रम चलाया गया। छात्र-छात्राओं को वोट के महत्व के बारे में बताया गया।
विज्ञापन

एसडी पब्लिक स्कूल में मतदाता साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाता पंजीकरण, चुनावी प्रक्रिया और इससे जुड़े दूसरे विषयों के बारे में बताया गया। लोकतंत्र में वोट के महत्व को बताया। प्रधानाचार्या चंचल सक्सेना ने कहा कि हमारे वोट से ही देश की सरकार बनती है। कुमुद गार्गी ने संचालन किया। उधर, सनातन धर्म इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर छात्रों को मतदान के महत्व के बारे में बताया गया। यहां माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थी एकत्र हुए। प्रधानाचार्य अनिल कुमार, वशिष्ठ भारद्वाज, डॉ सलीम, नगर शिक्षा अधिकारी डॉ सविता डबराल ने विचार रखे। नरेंद्र, सुदीप, अनिल शर्मा, अशोक सैनी, तेजपाल, कंवर सिंह, गुलफाम, दीपक गर्ग, पवन कटारिया, राजकुमार, आदित्य गोयल आदि मौजूद रहे। भारतीय इंटर कॉलेज नंगला मंदौड में प्रधानाचार्य राजेंद्र कुमार ने मतदाता दिवस पर विचार रखे। सिविल बार एसोसिएशन ने भी मतदाता दिवस मनाया। कल्याण कारी इंटर कॉलेज में मतदाता रैली का आयोजन हुआ। जनता को मतदान के प्रति जागरूक किया गया। रैली का शुभारंभ प्रधानाचार्य जितेंद्र शर्मा ने किया।

कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाई
मुजफ्फरनगर। बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को याद किया। जयंती पर उन्हें सैन युवा मोर्चा ने श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला। उदल सिंह, चरणसिंह, रामपाल सैन, वरुण पंवार, संदीप पंवार, रविंद्र तालियान, लोकेंद्र, कृष्णपाल, देवेंद्र चौहान, हरिओम, विजय सेन, सोनू, कुलदीप, विनय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें