मीरापुर में श्री सुक्खन लाल आदर्श कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने शुक्रवार को मतदाता जागरूकता रैली निकाली। रैली का शुभारंभ प्रधानाचार्य ने हरी झंडी दिखाकर किया गया। रैली कस्बे के मेन बाजार व पड़ाव चौक समेत समस्त मुख्य मार्गों से होते हुए कॉलेज पहुंचकर संपन्न हुई। रैली के बाद कॉलेज में छात्राओं ने स्लोगन तथा पोस्टर प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। प्रधानाचार्य रेणु बेदी, जायसवाल रेखा श्यामदेव, अंबिका जायसवाल, गीतांजलि चौरसिया व अनीता शर्मा का सहयोग रहा।