फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ शशि शर्मा बनी कार्यवाहक प्राचार्या

विज्ञापन
विज्ञापन
डॉ शशि शर्मा बनीं कार्यवाहक प्राचार्या
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। डीएवी कॉलेज की कार्यवाहक प्राचार्या के रूप में गणित की विभागाध्यक्ष डॉ शशि शर्मा ने कार्यभार ग्रहण किया। प्राचार्य डॉ पीके गुप्ता तीन माह के अवकाश पर विदेश गए हैं। डीएवी कॉलेज के प्राचार्य डॉ पीके गुप्ता के तीन माह के अवकाश के चलते कॉलेज की सीनियर मोस्ट टीचर गणित विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ शशि शर्मा को कार्यवाहक प्राचार्या बनाया गया है। कॉलेज प्रबंध समिति के सचिव डॉ एमके बंसल ने बैठक में उनकेे नाम की घोषणा की। डॉ शशि शर्मा ने बृहस्पतिवार को सुबह दस बजे प्राचार्या का कार्यभार ग्रहण कर लिया।
विज्ञापन


शिशु मंदिर में गणेश जी की प्राण प्रतिष्ठा
मुजफ्फरनगर। सरस्वती शिशु मंदिर साकेत में भगवान गणेश की प्राण प्रतिष्ठा की गई। रोगनाशक, संकट मोचक और विघ्न विनाशक भगवान गणेश की प्राण प्रतिष्ठा मंत्रोच्चार एवं विधि विधान के साथ हुई। यज्ञमान राजेंद्र सेठी रहे। पंडित संतोष शर्मा ने यज्ञ कराया। इस अवसर पर प्रमोद कुमार अरोरा, रोहिताश गुप्ता, सुनील गुप्ता, जय कुमार शर्मा, रितेश रहेजा, पूनम शर्मा, सुनील गर्ग, राजकुमारी तोमर, विशाल चौहान आदि रहे। प्रधानाचार्य संजीव राजपूत ने सभी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि 22 सितंबर तक प्रतिदिन गणेश जी की आरती और भजन होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें